फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नग्गर कैसल में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Mon, 13 Jun 2016 06:45 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली सहित आसपास के पर्यटन स्थलों पर पुलिस तीसरी आंख से नजर रखेगी। पर्यटन स्थल वशिष्ठ, हिडिंबा मंदिर, गुलाबा, कोठी सोलंग नाला और मनाली शहर में अनेक स्थानों पर 40 सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं। हालांकि अब पुलिस  रोहतांग, मढ़ी, ओल्ड मनाली, नग्गर कैसल, जगतसुख मंदिर सहित अनेक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएगी जिससे किसी प्रकार की घटना में पुलिस को मदद मिल सके। पुलिस ने इसके लिए खाका तैयार कर लिया है। जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस संबंध में मनाली डीएसपी पुनीत रघु ने बताया कि पुलिस अब रोहतांग, नग्गर कैसल, मढ़ी आदि स्थानों पर भी सीसीटीवी कैमरों से संदिग्धों पर पैनी नजर रखेगी। डोभी पुल से लेकर रोहतांग तक पुलिस के 52 और होम गार्ड के 80 जवान तैनात किए गए हैं। जो मनाली में यातायात व्यवस्था और कानून व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग कर रहे हैं। रोहतांग और मढ़ी में जमा देने वाली ठंड में भी पुलिस अपने काम को सही तरीके से कर रही है। मनाली के सभी पर्यटन स्थलों में भी यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने बताया कि मनाली पुलिस ने यातायात को सुचारू रूप से चलाए रखने के लिए मोटर साइकिल पेट्रोलिंग भी शुरू की है। अगर कोई सड़क के किनारे गलत तरीके से वाहन को खड़ा करता है। उसका चालान उसी समय काटा जा रहा है मनाली पुलिस मनाली क्षेत्र में लॉ एंड ऑर्डर को बनाएं रखने ले लिए वचनबद्ध है।  किसी भी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें