फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहुंटी नाग शाही स्नान के लिए मणिकर्ण रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू/खराहल। अधिष्ठाता माहुंटी नाग शाही स्नान के लिए धार्मिक नगरी मणिकर्ण रवाना हो गए। सैकड़ों हारियानों के संग देवता ढोल, नगाड़ों, नरसिंगों की मंगलमय ध्वनि के बीच देवालय कोट से देवता ने प्रस्थान किया।
विज्ञापन

घाटी के सैकड़ों हारियान और कारकून शोभा यात्रा में शामिल हुए। शाम को देवता पीणी गांव में पहुंचे। यहां पर देवता का ग्रामीणों ने फूल और धूप से भव्य स्वागत किया। यहां देवता का रात्रि का ठहराव हुआ। सुबह देवता पूजा-अर्चना के बाद अगले पड़ाव के लिए प्रस्थान करेंगे। माहुंटी नाग का हाल ही में रथ बनाया गया है।
लिहाजा देवता अनंत शक्तियां अर्जित करने के लिए मणिकर्ण तीर्थ स्थल पर पवित्र स्नान करेंगे। देवता ने देवलू को आदेश दिया था कि पूर्णिमा के दिन देव विधिविधान के साथ शाही स्नान करेंगे।
विज्ञापन

देवता के कारदार और समिति सदस्य लाल चंद ठाकुर ने कहा कि देवता पांच साल के बाद मणिकर्ण के लिए पवित्र स्नान करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 18 दिसंबर को पूर्णिमा के दिन देवता और सैकड़ों देवलू पवित्र स्नान मणिकर्ण स्थित श्री राम भगवान के मंदिर में करेंगे। इसी दिन यहां पर देव भोज का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें घाटी के सैकड़ों श्रद्धालु और हारियान प्रसाद ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें