फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मानव कल्याण के लिए तेलिंग गोंपा में कल से होगी महापूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
16 जुलाई को गोंपा में किया जाएगा भव्य मुखौटा नृत्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के समीप स्थित तेलिंग गोंपा में विश्व शांति, सुख समृद्धि और मानव कल्याण के लिए महापूजा होगी। दीर्घायु अभिषेक के लिए बीड़ (कांगड़ा) गोंपा से धर्मगुरु टुलकू उरज्ञन तोबज्ञा रिंपोछे 13 जुलाई को पहुंचेंगे। तेलिंग गोंपा कमेटी के प्रधान राजेश कुमार ने कहा कि 14 और 15 जुलाई को रिंपोछे भिक्षुगणों के साथ गोंपा में विश्व शांति, सुख समृद्धि और मानव कल्याण के लिए महापूजा करेंगे। 16 जुलाई को बौद्ध कैलेंडर के अनुसार दसवीं तिथि में छेशु उत्सव के दौरान दीर्घायुु अभिषेक प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 16 जुलाई को तेलिंग गोंपा में भव्य छम (मुखौटा) नृत्य का आयोजन किया जाएगा। इसमें बीड़ गोंपा से आने वाले 70 बौद्ध भिक्षु छम नृत्य करेंगे। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से आरंभ होगा और दोपहर 03:00 बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम 04:00 बजे रिंपोछे की ओर से छेवांग छेडुप (दीर्घायु अभिषेक) पूजा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें