कुल्लू। सांफिया फाउंडेशन के आश बाल विकास केंद्र में विभिन्न विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को दिव्यांगता विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। इसमें विदेशी विद्यार्थी भी शामिल रहे। कार्यक्रम प्रबंधक बीजू ने कहा कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक अध्यायों में सामाजिक विकास परियोजना को बहुत महत्व दिया जाता है, जो एक सराहनीय पहल है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को पठन सामग्री के साथ किसी सामाजिक संगठन (एनजीओ) में सामाजिक विकास के कार्यों के लिए जुड़ना होता है।
उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि इस वर्ष संस्थान में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के साथ विदेश के उच्च विद्यालयों से भी विद्यार्थी प्रशिक्षण प्राप्त करने आए। यूनाइटेड अरब अमीरात के अबू धाबी से भी एक विद्यार्थी ने प्रशिक्षण लिया। फाउंडेशन की निदेशक डॉ. रेखा ठाकुर ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यशाला में विद्यार्थियों को क्षेत्र भ्रमण करवाया गया। संवाद