मनाली (कूल्लू)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला कुल्लू ने वीरवार को मनाली की कानून-व्यवस्था को लेकर डीएसपी मनाली को ज्ञापन सौंपा है। एबीवीपी के जिला संयोजक सारांश ने कहा कि मनाली में बीते कुछ दिन से कानून-व्यवस्था का उल्लंघन हो रहा है। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया में एक वीडियो सामने आया जिसमें युवक मनाली के क्षेत्र में दराट से लड़ रहे हैं।
घटना के बाद से मनाली में डर का माहौल बना हुआ है। मनाली में इससे पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है। इसमें एक नशेड़ी युवक ने चाकू मारकर चार लोगों को घायल किया थ। उन्होंने कहा कि एबीवीपी प्रतिनिधिमंडल ने डीएसपी के साथ गंभीर विषयों पर बातचीत की। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने आश्वासन दिया कि जिन लोगों ने कानून-व्यवस्था का उल्लंघन किया था, उन पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर दिया गया है। संवाद