फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी में बर्फ हटाने के लिए एनएच-305 पर तैनात होगी मशीनरी

विज्ञापन
बर्फबारी से लकदक जलोड़ी दर्रा महीनों तक बंद रहता है। फाइल फोटो। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। 10,280 फीट ऊंचे जलोड़ी दर्रा से गुजरने वाला हाइवे-305 को बर्फ से हटाने के लिए एनएच अथॉरिटी ने कमर कस ली है। सर्दी में बर्फबारी से बाह्य सराज के लोगों को लंबे समय तक समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए अथॉरिटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

औट-आनी-सैंज हाइवे-305 को सर्दी में बहाल रखने के लिए सोझा और खनाग के पास स्नो कट्टर, जेसीबी और डोजर की तैनाती कर दी है। जरूरत पड़ने पर अथॉरिटी बाहर से भी मशीनरी हायर करेगी। हालांकि इन दिनों मौसम के साफ रहने से हाइवे-305 पर वाहनों की आवाजाही सामान्य है।
ठंड होने पर नालों का पानी भी जमना शुरू हो गया है। ऐसे में बस और अन्य वाहन चालकों को एहतियात बरतने की जरूरत है। सदियों से समस्या का समाधान नहीं होने से बाह्य सराज के लोगों को बर्फबारी में तीन से चार माह तक परेशानी का सामना करना पड़ता है। अपने जरूरी कामकाज को निपटाने के लिए लोगों को जिला मुख्यालय आना पड़ता है। ऐसे में बर्फबारी होने पर बाह्य सराज की 69 पंचायतों के लोगों को वाया करसोग और शिमला होकर आना पड़ता है।
विज्ञापन

पिछले साल भी बर्फबारी के कारण जलोड़ी दर्रा तीन से चार माह तक यातायात के बंद रहा। इस कारण लोगों को 100 की बजाय 200 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर कुल्लू आना पड़ता है। कई लोग खराब मौसम में बर्फ के बीच पैदल सफर कर जान को जोखिम में डाल देते हैं।
एनएच-305 के अधिशासी अभियंता किशोरी लाल सुमन ने बताया कि सर्दी में जलोड़ी दर्रा होकर गुजरने वाले हाइवे को बहाल रखने के लिए सोझा और खनाग में अलग-अलग जगह पर स्नो कट्टर, जेबीसी और डोजर को तैनात जाएगा। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि सर्दी के मौसम ने आम लोगों को समस्या न हो इसके लिए प्रशासन ने सभी विभागों को तैयारियां पूरी रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें