फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पलचान में ब्यास का रुख मोड़ने के लिए लगाई मशीनरी

विज्ञापन
मनाली के पलचान मे ब्यास नदी का रुख मोड़ने को लगी जेसीबी
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पलचान में बाढ़ के कारण हुए भूमि कटाव को रोकने के लिए प्रशासन ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। सोमवार को नदी का रुख गांव से दूसरी तरफ मोड़ने के लिए जेसीबी और एक एलएंडटी मशीन लगाई गई। सुबह से लेकर शाम तक यह कार्य किया गया। सोमवार को कुछ हद तक नदी को मोड़ने के लिए किए गए ड्रेजिंग कार्य से ग्रामीणों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। हालांकि बाढ़ का खतरा अभी भी बरकरार है। अभी यह कार्य फौरी तौर पर किया गया।
विज्ञापन

यहां पर बीते दिनों सरेही नाले में बादल फटने से पलचान गांव को खतरा बन गया है। इस घटना में तीन मकान तो बह गए हैं, जबकि पांच अन्य घरों को भी खतरा हो गया है। सुरक्षा को देखते हुए पांच घरों को खाली करवाया गया है। बाढ़ प्रभावित परिवारों के 13 सदस्यों को स्कूल में ठहराया गया है। वे बाढ़ के बाद स्कूल में ही रह रहे हैं और अपने आशियाने बहने से परेशान हैं। पांच और घरों को खतरा उत्पन्न होने पर घर खाली कर दिए हैं और 63 के करीब सदस्यों ने दूसरों के घर में शरण ली है।
गांव और इन घरों को सुरक्षित करने के लिए प्रशासन ने मशीनें लगाकर नदी के रुख को गांव से दूसरी तरफ करने का कार्य जोरों पर शुरू किया है। एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने कहा कि पलचान में गांव-घर को बचाने के लिए ड्रेजिंग कार्य शुरू किया है। नदी का रुख गांव से दूसरी तरफ मोड़ने के लिए मशीनरी लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें