फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 15 नहीं अब 45 दिन बाद होगी एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति

Fri, 13 Mar 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम एशिया में तनाव का असर लाहौल-स्पीति तक
विज्ञापन

जिले में हैं घरेलू एलपीजी के करीब 12,000 उपभोक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी

केलांग (लाहौल-स्पीति)। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव का असर अब जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में भी देखने को मिल रहा है। खाड़ी देशों से एलपीजी गैस का आयात प्रभावित होने के कारण खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने घाटी में घरेलू और व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति को अब 15 की बजाय 45 दिनों बाद कर दी है। अब 45 दिन बाद ही एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति होगी।
विभाग ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गैस आपूर्ति के नियमों में बदलाव किया है। इससे पहले उपभोक्ताओं को लगभग 15 दिनों के भीतर सिलिंडर मिल जाता था। महीने में दो बार आपूर्ति सुनिश्चित रहती थी। गौर रहे कि लाहौल में घरेलू एलपीजी के करीब 12,000 उपभोक्ता हैं। लगभग 2500 उपभोक्ता व्यावसायिक सिलिंडर का इस्तेमाल करते हैं। व्यवसायिक सिलिंडर की आपूर्ति नियंत्रित होने से होटल, ढाबों को चलाने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

सर्दियों के बाद घाटी में पर्यटन गतिविधियां धीरे-धीरे शुरू हो रही हैं। ऐसे समय में गैस सिलिंडरों की कमी से होटल और पर्यटन कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। ढाबा संचालक सोनम, दावा, प्रेम और नीमा का कहना है कि अगर यही स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो कई व्यावसायिक संस्थानों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ेगा।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग के गैस इंचार्ज केलांग बीर सिंह ने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग के पास केलांग में फिलहाल करीब 3200 घरेलू सिलिंडरों का स्टॉक उपलब्ध हैं। लगभग 1500 व्यावसायिक सिलिंडर भी मौजूद हैं। उदयपुर में लगभग 2200 सिलिंडर हैं। घरेलू उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। विभाग के पास अप्रैल तक का पर्याप्त स्टॉक है।
0000000
..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें