फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में लगेगी लिफ्ट, मरीजों को नहीं चढ़नी पड़ेंगी सीढि़यां

Wed, 03 Dec 2025 05:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में लिफ्ट स्थापित करने का जारी काम। -संवाद
विज्ञापन
गंभीर हालत में पहुंचे मरीजों को पीठ पर नहीं पहुंचाना पड़ेगा ओपीडी तक
विज्ञापन

लिफ्ट की सुविधा पर लोक निर्माण विभाग खर्च करेगा 80 लाख का बजट
अशोक राणा
केलांग (लाहौल-लाहौल)। लाहौल घाटी के मरीजों को क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में जल्द ही लिफ्ट की सुविधा मिलेगी। पांच मंजिला अस्पताल भवन में अब मरीजों को सीढि़यां नहीं चढ़नी पड़ेंगी। गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों को वार्ड तक पहुंचाने के लिए भी तीमारदारों को पीठ पर नहीं उठाना पड़ेगा। मरीजों को लिफ्ट की मदद से वार्ड और ओपीडी में पहुंचाया जाएगा।
अस्पताल में लिफ्ट स्थापित करने के लिए लोक निर्माण विभाग करीब 80 लाख रुपये का बजट खर्च करेगा।करीब 40 साल पहले बने केलांग अस्पताल में पहली बार लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध शुरू होगी। पांच मंजिला अस्पताल भवन का निर्माण तो दशकों पहले हो गया था, लेकिन उस समय इंजीनियर रैंप बनाना ही भूल गए। इसके चलते मरीजों, खासकर बुजुर्गों और गंभीर रूप से बीमार लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उन्हें पीठ पर उठाकर अस्पताल के बार्ड और ओपीडी तक मरीजों को पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में लिफ्ट स्थापित करने का कार्य प्रगति पर है। यह सुविधा शुरू होने से न केवल मरीजों को राहत मिलेगी, बल्कि अस्पताल में उपचार प्रक्रिया भी सुगम और तेज होगी। -नरेश ठाकुर, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग केलांग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें