फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सड़क सुरक्षा पर जागरूक किए कनौन स्कूल के विद्यार्थी

Thu, 06 Feb 2025 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कनौन स्कूल में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में विजेता छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए। स्त्रोत स्कूल
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में सड़क सुरक्षा विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य गोविंद ठाकुर ने की।
विज्ञापन

मुख्यातिथि के रूप में सेवानिवृत्त पुलिस उप-अधीक्षक राम देव ठाकुर उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने सड़क सुरक्षा के विषय में विद्यार्थियों को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा क्लब की छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति के क्रम में नुक्कड़ नाटक, एकल गान व भाषण के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों और सावधानियों से अवगत करवाया। कार्यक्रम में हुई चित्रकला में ईशा और बबली प्रथम रहीं। शिवांश को दूसरा व कनिका और राखी को तीसरा स्थान मिला। नारा लेखन में मधु ने पहला, तेजल ने दूसरा व सुनीता ने तीसरा स्थान पाया। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मुख्यातिथि पहुंचे राम देव ठाकुर ने इस विद्यालय को गोद लेने की घोषणा की और विद्यालय विकास के लिए पांच हजार रुपये दिए। उन्होंने अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें