फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दो हाईवे सहित 22 सड़कें और 58 बिजली ट्रांसफार्मर ठप, अंधेरे में 70 से अधिक गांव

Thu, 06 Feb 2025 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के सोलंग नाला में मौसम खुलते ही वीरवार को पहुंचे पर्यटक स्की और पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठ
विज्ञापन
बर्फ में फंसीं सात में से दो बसें निकालीं, सड़कों की बहाली का काम शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में बर्फबारी से बंद सड़कों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। वीरवार को मौसम खुलने के बाद एनएच, बीआरओ और लोक निर्माण विभाग सड़कों को खोलने में जुट गया है, मगर जिलावासियों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं।
जिले में दो हाईवे के साथ ग्रामीण इलाकों की 22 सड़कें ठप हैं। मनाली में सबसे अधिक 13, कुल्लू में तीन और आनी-निरमंड में 4 सड़कों पर बसों के साथ छोटे वाहनों की आवाजाही दो दिन से रुक गई है। वीरवार को भी करीब 25 से 30 सवारियों को 25 सेंटीमीटर मोटी बर्फ की चादर पर पैदल सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू से निगम की एक बस घियागी तक जा रही है। आनी की तरफ से खनाग तक बसों का संचालन हो रहा है। इस कारण सवारियां 15 किलोमीटर पैदल चलने पर मजबूर हैं। बिजली के बंद ट्रांसफार्मरों की संख्या 58 पहुंच गई है। सबसे अधिक कुल्लू के पार्वती घाटी में 50 ट्रांसफार्मर जाम हैं। मनाली में छह और बंजार में दो ट्रांसफार्मर बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन से करीब 70 से अधिक गांव अंधेरे में हैं। बिजली बोर्ड के कर्मचारी बिजली आपूर्ति की बहाली में जुटे हैं। निगम की बर्फ में फंसी सात में गाड़ागुशैणी में फंसी दो बसों को निकाल लिया है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ने कहा कि सड़कों और बिजली को बहाल करने के निर्देश विभागों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें