फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल-स्पीति को मिले छह करोड़ के डे-बोर्डिंग स्कूल

Thu, 16 Oct 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग, दारचा और काजा में खुलेंगे, सरकार ने दी राशि को स्वीकृति
विज्ञापन

उच्च गुणवत्ता की शिक्षा पाने के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन
अशोक राणा
केलांग (लाहौल-स्पीति)। प्रदेश सरकार की योजना के तहत जनजातीय जिले में भी अब विद्यार्थियों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा।
सरकार ने जिले के केलांग, दारचा और काजा में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित करने के लिए छह करोड़ की राशि को स्वीकृति दी है। यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। अब जनजातीय क्षेत्र के नौनिहालों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के लिए दूसरे जिलों या राज्यों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल की हर कक्षा में स्मार्ट बोर्ड, डिजिटल सामग्री और इंटरनेट सुविधा उपलब्ध रहेगी। श्रेष्ठ शिक्षकों की नियुक्ति के साथ विषय विशेषज्ञ और परामर्शदाता भी नियुक्त किए जाएंगे। बच्चों के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच, डाइट प्लान, फिटनेस मॉनिटरिंग और मानसिक स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा दी जाएगी। इन स्कूलों का उद्देश्य सरकारी शिक्षा प्रणाली को सशक्त बनाना, ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं प्रदान करना और एक समान अवसर, एक समान मंच की भावना को साकार करना है। स्थानीय विधायक अनुराधा राणा ने इस कदम के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय लाहौल-स्पीति जैसे दुर्गम और जनजातीय क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। इस योजना के लागू होने से जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू होगा और सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या में भी वृद्धि की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें