बंजार (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय बंजार में 19वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने खूब दमखम दिखाया।
महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कुशला प्रथम, मंजू द्वितीय व हर्षा तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में रेखा प्रथम, कृष्णा द्वितीय व प्रियंका तृतीय स्थान पर रही।
400 मीटर में कुशला प्रथम, जवित्रा द्वितीय व मंजू ने तृतीय स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में छविंद्र प्रथम, तेजा सिंह द्वितीय व होशियार तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर में धविंद्र प्रथम, ओम प्रकाश द्वितीय व छविंद्र तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में खेमराज प्रथम, भाग सिंह द्वितीय व गिरधारी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
ऊंची कूद में महिला वर्ग में करिश्मा प्रथम, प्रियंका द्वितीय व हर्षा तृतीय और पुरुष वर्ग में धविंद्र प्रथम, छविंद्र द्वितीय, खुरेशी व लतेश तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में महिला वर्ग में कुशला प्रथम, डिंपल द्वितीय व हर्षा तृतीय और पुरुष वर्ग में छविंद्र प्रथम, रोहित द्वितीय, अक्षय व विशाल तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा शॉट पुट महिला वर्ग में गोपी प्रथम, टीना द्वितीय व लविषा तृतीय और पुरुष वर्ग में योगेश प्रथम, नितेश द्वितीय व तविंदर तृतीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक में लवीशा प्रथम, इंदू द्वितीय व गोपी तृतीय स्थान पर रही। इन सभी विद्यार्थियों प्राचार्य ने बधाई दी। कार्यक्रम की समाप्ति में सभी विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट दी गई।
प्रतियोगिात में प्राचार्य नीरज कपूर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमुख प्रो. ज्योति बाला ने बताया कि कॉलेज में एथलेटिक्स प्रतियोगिता करवाई गई है। इस अवसर पर प्रो. नरेश कमल, प्रो. अशोक, प्रो. मोनिका, प्रो. निर्मल, प्रो. विकास कुमार, प्रो. टिक्कम, प्रो. नरेश उपस्थित रहे।