फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉयस ऑफ हिमालया के परिणाम घोषित

Thu, 31 Mar 2016 06:49 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
वायस आफ ‌हिमालय में भाग लेती प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश में छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच पर लाने में प्रयासरत चर्चित मंच वॉयस ऑफ हिमालयाज-2015 के ऑडिशन के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिला कुल्लू में मनाली और कुल्लू में 200 के करीब प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिए थे। उनमें से 39 प्रतिभागियों का ग्रैंड फिनाले के लिए चयन किया गया है। वॉयस ऑफ हिमालय के जिला कुल्लू समन्वयक किशन श्रीमान ने कहा कि 39 प्रतिभागियों में 25 वरिष्ठ श्रेणी और 14 प्रतिभागियों कनिष्ठ श्रेणी चयनित हुए हैं।  कुल्लू केंद्र के वरिष्ठ श्रेणी में दुष्यंत, रजनी, पीयूष शर्मा, मोहन पालसरा, पूजा अरोड़ा, रजनी सकलानी, भरत भूषण, अभिमन्यु ठाकुर, अदिति कपूर, रोहित बोध तथा हर्ष चंद्र शर्मा हैं।
विज्ञापन


वहीं कनिष्ठ श्रेणी में ध्रुव कृष्ण गौड़, नरेश कुमार, विशाल महंत, यश्वी राणा, शिवम शर्मा तथा आयुष शर्मा चयनित हुए हैं। वहीं मनाली केंद्र से वरिष्ठ श्रेणी में शिव प्रकाश शासनी, विवेक शर्मा, अनन्या, सुष्मिता, लूदर चंद, वरूण कुमार, पीयूष महंत, टिकम राम, दिनेश कुमार, कमल कुमार, डेविड, रविकांत, दीपांकर शर्मा तथा ज्योति वहीं कनिष्ठ श्रेणी में महक कुमारी, राशिका शर्मा, तानिया, सुनैना, अवंतिका शर्मा, स्मृति मल्होत्रा, मृदुला जोशी तथा करिश्मा रोहो का चयन हुआ है। किशन ने कहा कि वॉयस ऑफ  हिमालया का कारवां समूचे भारत में पहुंच गया है। आने वाले समय में पहाड़ों की वादियों में सुरों का सबसे बड़ा यह मंच नेपाल और तिब्बत के प्रतिभागियों के लिए भी अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत करने का सुअवसर प्रदान करेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें