फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बैजनाथ से 39 पदक लेकर लौटे कुल्लू के खिलाड़ी

Mon, 17 Nov 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
जिला कुल्लू की कराटे टीम ने बैजनाथ में हुई इंटर स्कूल व सीनियर स्टेट कराटे प्रतियोगिता में विजे
विज्ञापन
इंटर स्कूल और सीनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में चमकाया जिले का नाम
विज्ञापन

जिले भर के स्कूली खिलाड़ियों ने जीते हैं 21 स्वर्ण, 10 रजत और 8 कांस्य पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बैजनाथ में हुई इंटर स्कूल और सीनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जिले की कराटे टीम ने 39 पदक जीते हैं। खिलाड़ियों ने 21 स्वर्ण, 10 रजत और 8 कांस्य पदक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

टीम ने हरीश शर्मा और कोच मीना शर्मा के नेतृत्व में भाग लिया। इसमें कुल्लू के विभिन्न स्कूलों से 38 कराटे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रजनीश कुमार, सोनू कुमार, राकेश कुमार, अभी शर्मा, कुमकुम शर्मा, सानिया ठाकुर ने ऑफिशियल की भूमिका निभाई। कुमिते के विभिन्न आयु और भार वर्गों में पदमा बोध, दार्शिक डोगरा, श्रीजा गोयल, रूप लाल, राहुल, रोहित, आकृति शर्मा, चन्नय शर्मा, काव्या शर्मा, कुमकुम शर्मा, शिवम, सानविक तमंग, अंशुल ठाकुर, दृष्टि ठाकुर, गंगा ठाकुर, मायरा ठाकुर, सानिया ठाकुर, सिहोना ठाकुर, सिमरन ठाकुर, वीनस ठाकुर और वैभव ने स्वर्ण पदक जीते। तृषा ठाकुर, आयुष सिंह, सेजल शर्मा, रेयांश शर्मा, अभी शर्मा, ओजस्वी, सान्वी जोशी ने रजत और अर्णव भारद्वाज, आयशा ठाकुर, विहान ठाकुर और सोनम ने कांस्य पदक जीते। काता में सेजल शर्मा, गंगा ठाकुर, सोनम ने रजत पदक और श्रीजा, ओजस्वी, नीरज सूरी ने कांस्य पदक जीते। इनकी इस उपलब्धि पर जिला कराटे संघ के चेयरमैन वेद प्रकाश, वाइस चेयरमैन राकेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीलम उपाध्याय, उपाध्यक्ष सुधांशु सूद, महासचिव केएस पराशर, सह सचिव नरोत्तम चंद व लीला बहादुर कार्की और सदस्य यादव ने बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें