फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गोवंश लेकर जा रहा ट्रक पकड़ा, चालक और सहायक गिरफ्तार

Mon, 17 Nov 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के समीप गौ तस्करी मामले में पकड़ा गया ट्रक।-संवाद
विज्ञापन
मनाली पुलिस ने की कार्रवाई, ट्रक में पराली के नीचे छिपाए थे 5 गाय और 6 बैल
विज्ञापन

यूपी के सहारनपुर निवासी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन

संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। थाना मनाली की टीम ने गोवंश से भरा ट्रक पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। ट्रक में गाय और बैल बरामद हुए हैं। इन्हें गोशाला में रखा गया है। ट्रक के चालक और सहायक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गश्त पर तैनात पुलिस टीम को नियंत्रण कक्ष कुल्लू से सूचना मिली थी कि गोवंश से भरा एक एचआर नंबर का ट्रक कुल्लू से मनाली की तरफ निकला है। सूचना मिलने के बाद मनाली पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। सुबह 9.20 बजे एचआर नंबर का एक ट्रक कलाथ से मनाली की ओर आया। मुख्य आरक्षी योग राज ने रुकने का इशारा किया तो चालक ट्रक को भगाकर मनाली की तरफ ले गया। इसके बाद बुद्धा चौक से करीब 150 मीटर दूर बाईं तरफ जाकर पुलिस ने ट्रक को रोक दिया। ट्रक की तलाशी ली गई। इसमें ऊपर से पराली डाली गई थी और उसके नीचे 5 गाय और 6 बैल जीवित पाए गए। पुलिस ने ट्रक संख्या एचआर-58 ई- 4982 को कब्जे में ले लिया। चालक शोएब अली निवासी 369/1 सलमान फारसी मस्जिद के पास आजाद कॉलोनी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश और सहायक अब्दुल वाहिद निवासी 87, किरथपुर कॉलोनी नगर पालिका परिषद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उधर, इस बारे में डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें