बागन के देवता शेला (ब्रम्हा) ढोल नगाड़ों के साथ शाही स्नान को रवाना हुए। कुल्लू में पहुंचने पर द
कुल्लू। लगघाटी के बागन गांव के देवता शेला (ब्रह्मा) लाव-लश्कर के साथ शाही स्नान के लिए रवाना हो गए हैं। देवता वशिष्ठ में शाही स्नान करेंगे। शुक्रवार को देवता शेला अपने हारियानों से साथ बागन से रवाना हुए।
देवता करीब 11:30 बजे कुल्लू पहुंचे। देवता के आगमन के बाद यहां पर माहौल ढोल-नगाड़ों, नरसिंगों की स्वरलहरियों से गूंज उठा। ढालपुर में पहुंचने के बाद देवता सबसे पहले गौहरी देवता के मंदिर गए।
यहां पर देवमिलन की रस्म निभाई। इसके बाद देवता सुल्तानपुर के लिए रवाना हुए। शेला देवता का जगह-जगह ठहराव भी होगा। देवता के शाही स्नान को लेकर हारियानों में खुशी की लहर है।
देवता के कारदार राम सिंह ने कहा कि शाही स्नान के दौरान सभी देव परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा। देवता ने शाही स्नान को लेकर आदेश दिया था। इसके बाद यह परंपरा निभाई जा रही है। संवाद