फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू-मनाली हाईवे की 20.97 करोड़ रुपये से बदलेगी सूरत

Thu, 22 May 2025 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
अब आरामदायक होगा सफर, राष्ट्रीय उच्च मार्ग को चकाचक करने का काम शुरू
विज्ञापन

खराब पॉइंट पर टारिंग करने के साथ बनेंगी निकासी नालियों, सुरक्षा दीवार भी लेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अब कुल्लू-मनाली तीन राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सफर आरामदायक होगा। एनएचएआई ने इसके लिए 20.97 करोड़ रुपये के टेंडर किए हैं। हाईवे को चकाचक करने का काम भी शुरू हो गया है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण हाईवे के खराब पॉइंट पर करीब 8.500 किलोमीटर लंबी सड़क पर टारिंग करने के साथ निकासी नालियों और सुरक्षा दीवार लगाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

कुल्लू से मनाली तक यात्रियों का सफर सुगम बनाने के लिए टारिंग के साथ 13 किलोमीटर की लंबाई में क्रैक सीलिंग के अलावा ब्रेस्ट वॉल, सड़क के किनारे बारिश के पानी के बहाव को नियंत्रित करने के लिए निकासी नाली बनाई जा रही है। जुलाई में मानसून सीजन के चलते एनएचएआई ने हाईवे को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त जेसीबी, टिपर और क्रेट वायर जैसी मशीनरी लगाई है। एनएचएआई ने जिला मुख्यालय के साथ गैमन पुल से टारिंग शुरू कर दी है।बता दें कि 2023 और 2024 में बरसात के दौरान ब्यास नदी में आई बाढ़ से कुल्लू-मनाली हाईवे पर सफर चुनौती भरा हो गया है। कई जगह दो साल तक ब्यास नदी में आई बाढ़ से हाईवे पूरी तरह से तहस-नहस हो गया था। हालांकि, एनएचएआई ने खराब पॉइंट को दुरुस्त कर दिया है, मगर अभी भी कुछ जगह हाईवे वनवे है। इस कारण कभी जाम की स्थिति भी बन जाती है। जिले में अब मौसम खुलने के बाद हाईवे की टारिंग के साथ निकासी नाली, सुरक्षा दीवारों, साइन बोर्ड स्पीड ब्रेकर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने कुल्लू-मनाली हाईवे-तीन को बेहतर बनाने के लिए 20.97 करोड़ रुपये जारी किए हैं। एनएचएआई ने अब इसके टेंडर लगाकर टारिंग के साथ अन्य विकास कार्यों को शुरू कर दिया है।
- अशोक चौहान, रेजिडेंट इंजीनियर, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें