फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: डॉक्टर-इंजीनियर देने वाले स्कूल में साइंस पढ़ाने वाला कोई भी नहीं

Thu, 22 May 2025 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहलमा में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता का पद खाली
विज्ञापन

साइंस पढ़ने के इच्छुक विद्यार्थियों को मजबूरी में करनी पड़ रही आर्ट्स की पढ़ाई

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। देश और प्रदेश को प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा डॉक्टर और इंजीनियर देने वाले स्कूल में बच्चे विज्ञान संकाय नहीं पढ़ पा रहे हैं।
लाहौल घाटी की आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहलमा में करीब 8 साल से भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता का पद खाली है। इस साल जमा एक में प्रवेश लेने वाले 13 विद्यार्थियों में से 3 ने विज्ञान संकाय ने प्रवेश लेना था, लेकिन प्रवक्ता का पद खाली होने से इन्हें मजबूरन कला संकाय में दाखिला लेना पड़ा। जमा दो विज्ञान संकाय में भी एक भी विद्यार्थी नहीं है। ऐसे में स्कूल में विज्ञान संकाय में विद्यार्थियों का जीरो एनरोलमेंट है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या जीरो एनरोलमेंट के चलते लाहौल के इस सबसे पुराने स्कूल में विज्ञान संकाय क्या बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

एसएमसी अध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि एक स्कूल में 8 वर्षों से भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता का पद रिक्त होने से छात्रों को विज्ञान विषय पढ़ने में परेशानी हो रही है। कई छात्र विज्ञान विषय में रुचि रखते हैं, उन्हें जमा एक में कला संकाय में दाखिला लेना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों और छात्रों ने कहा कि यह पद भरने के लिए कई बार मांग की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
जाहलमा स्कूल के एसएमसी अध्यक्ष सरोज कुमार ने कहा कि इस समस्या का जल्द समाधान निकालने की आवश्यकता है।
उधर, कार्यकारी शिक्षा उप निदेशक रमेश कुमार ने कहा कि रिक्त पदों को लेकर विभाग की ओर से हर महीने निदेशालय को रिपोर्ट भेजी जाती है। उम्मीद है सरकार रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द भरेगी।
विज्ञापन


स्कूल में पढ़े छात्र मेघालय के सीएस और गुजरात के डीआईजी बने
जहालमा स्कूल से पढ़कर निकले आईएएस अधिकारी केएस क्रोफा मेघालय में मुख्य सचिव बने। आईपीएस अधिकारी पीसी ठाकुर गुजरात ने डीआईजी पद से सेवानिवृत्त हुए। आईएएस प्रेम सिंह और आईएएस राम सिंह भी इसी स्कूल से पढ़े हैं। इसी स्कूल से पढ़कर करीब दो दर्जन से अधिक डॉक्टर और इंजीनियर भी बने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें