फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने कोलीबेहड़ क्षेत्र में रोपे 500 पौधे

विज्ञापन
कुल्लू के कोली बेहड़ में पौधरोपण करते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ता। -संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू में पौधरोपण महा अभियान चला रही है। इसके लिए परिषद शेड्यूल के तहत कार्यक्रम कर रही है। परिषद ने शनिवार को महाराजा वन बीट के अंतर्गत आने वाले कोलीबेहड़ में पौधरोपण किया। इस अवसर पर परिषद के कार्यकर्ताओं ने महिला मंडल सराच की मदद से 500 पौधे रोपे।
विज्ञापन

बता दें कि परिषद ने विगत 20 जुलाई से कुल्लू में विभिन्न वन परिक्षेत्रों में पौध रोपण अभियान को चलाया है। जिला में इस बरसात 6,000 पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित है। यह बात एबीवीपी कुल्लू के विभाग संयोजक नितिन ठाकुर ने कही।
उन्होंने कहा कि हर साल परिषद बरसात में पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाती है। इस साल भी जिलाभर में हजारों पौधे कार्यकर्ताओं द्वारा रोपे जाएंगे। इन रोपित पौधों की देखभाल का जिम्मा भी कार्यकर्ता स्वयं उठाएंगे, ताकि हरियाली बनी रहे। उन्होंने कहा कि परिषद विद्यार्थियों के हितों के मुद्दे उठाने के अलावा सामाजिक कार्यों में भी भूमिका निभाती आई है। पौधरोपण अभियान चलाकर धरती को हरा-भरा बनाया जा रहा है। इस दौरान सिमरन, संजना, हिना, अनूप, अभिषेक, रितेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें