फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू को मिली जीवन रक्षक उपकरणों से लेस एंबुलेंस

Wed, 15 Oct 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दूरदराज क्षेत्रों में बीमार लोग अस्पताल पहुंचने के लिए उठा सकेंगे लाभ
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं के साथ सड़क हादसों में घायल लोगों के लिए होगी मददगार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा के तहत जिला कुल्लू को एक नई एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस मिली है। यह एंबुलेंस कुल्लू में चलना शुरू हो गई है। जिले के दूरदराज क्षेत्रों में बीमार लोग अस्पताल तक पहुंचने के लिए इसका फायदा ले सकेंगे। एंबुलेंस आपातकालीन जीवन रक्षक उपकरणों से लेस है।
विज्ञापन

गौर रहे कि बीते दिनों 26 नई एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस का राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा-108 (एनएसए) में समायोजन किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हरी झंडी दिखाने के बाद यह एंबुलेंस विभिन्न जिलाें को दी गई हैं। एंबुलेंस आपातकालीन जीवन रक्षक उपकरणों से लेस हैं। आपातकालीन सेवाओं के दौरान मरीजाें को पहले से बेहतर सेवाएं मिलेंगी। गौर रहे कि 108 एंबुलेंस सेवा पहाड़ी क्षेत्र के लिए मददगार साबित हो रही है। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने से लेकर सड़क हादसों में घायलों की जान बचाने में 108 एंबुलेंस सेवा का बेहतर योगदान रहा है। 108 एंबुलेंस सेवा के प्रभारी आशीष शर्मा ने कहा कि कुल्लू में 14 अक्तूबर से नई एंबुलेंस शुरू कर दी गई है। जरूरतमंद मरीजों को एंबुलेंस सेवा का लाभ दिया जाएगा। सीएमओ डॉ. नागराज पवार ने कहा कि एंबुलेंस सेवाओं का जिले के लोगों को फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें