कुल्लू। इंटर कॉलेज फुटबाल प्रतियोगिता इस साल जिला सिरमौर के नाहन में हो रही है। इसमें कुल्लू के फुटबाल खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की टीम सिरमौर के लिए रवाना हो गई है। प्रतियोगिता 11 से 14 दिसंबर तक होगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमें खिताब के लिए भिड़ेेंगी।
राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की प्रवक्ता सुजाता ने कहा कि टीम ने जिला मुख्यालय में प्रतियोगिता के लिए अभ्यास किया है। जिला फुटबाल संघ के कोच पवन ने खिलाड़ियों को खेल की हर एक बारीकी से अवगत करवाया है।
कहा कि शुक्रवार को टीम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गई है। कहा कि महाविद्यालय कुल्लू के खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।