फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण के 11 सालों बाद भूमतीर सड़क कच्ची

Wed, 30 Mar 2016 05:09 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
सड़क कच्ची होने से लोग झेल रहे परेशा‌नियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लगघाटी के तहत पड़ने वाली भूमतीर सड़क का निर्माण हुए 11 साल बीत चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक सड़क कच्ची है। सड़क पक्की नहीं होने के कारण लोग जान जोखिम में डालकर छोटे वाहनों में सफर करने को मजबूर हैं। लोगों के अनुसार बारिश के दिनों में समस्या और भी बढ़ जाती है। दड़का से भूमतीर सड़क का निर्माण कार्य वर्ष 2006 में पूरा हो चुका है। इसके बाद आज दिन तक सड़क पक्की नहीं हो पाई है। क्षेत्र के लोगों ने सड़क पक्की न होने पर लोक निर्माण विभाग पर गहरा रोष जताया है।
विज्ञापन


दड़का से लेकर भूमतीर तक करीब 12 किलोमीटर सड़क कच्ची है। सड़क गहरी खाईयों और गड्ढों में पूरी तरह से तबदील हो चुकी है। बारिश के दौरान सड़क पर छोटे वाहन फंसे रहते हैं। जिसके कारण लोगों को कई किलोमीटर दूर पैदल सफर कर पक्की सड़क और घर तक पहुंचना पड़ता है। ग्रामीण रामलाल, नीरू, अनु, दिनेश, प्रीति, मोनिका, तनु, सीमा, अरुण, सोनू और वीरेंद्र के अनुसार सड़क पक्की नहीं होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। लोक निर्माण विभाग ने सड़क तो बना दी है लेकिन पक्की आज दिन तक नहीं हो पाई है। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ चमन का कहना है कि लोगों की मांग को पूरा करने का जल्द प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें