फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देव जातर के लिए मंडी के छतरी गांव पहुंचे खुडीजल

Thu, 04 Dec 2025 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मन्नत पूरी होने पर देवता को अपने घर बुला रहे श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। छह गढ़ के अधिष्ठता देवता खुडीजल इन दिनों मंडी जिले के छतरी के दौरे पर हैं। देवता छतरी के गांव बैठवा में आयोजित देव जातर में भाग रहे हैं।
सैकड़ों लोगों के साथ पहुंचे देवता का गांववासियों ने भव्य स्वागत किया। देव जातर में छह गढ़, पांच गांव, जेठी हार, 90 मुजारे और देवता के श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि देवता खुडीजल पर गहरी श्रद्धा रखने वाले एक श्रद्धालु ने मन्नत पूरा करने के लिए देवता को अपने घर बुलाया है। कारदार शेर सिंह और सचिव पूर्ण शर्मा ने कहा कि देवता के लिए रखी गईं मन्नतों को ज्यादातर श्रद्धालुओं की ओर से सर्दी के दिनों में पूरा किया जाता है। उन्होंने पिछले दो माह से देवता श्रद्धालुओं की मन्नतों को पूरा करने के बाद देवता को देव जातर के लिए घर बुला रहे है। उन्होंने कहा कि बैठवा में आयोजित देव जातर में ग्रामीण महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। देवता के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने के लिए लोगों को तांता लगा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें