फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: खेलो इंडिया सेंटर की वरिष्ठ टीम ने जीती वॉलीबाल स्पर्धा

विज्ञापन
पीपल जातर के दौरान वालीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेती हुई महिला ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। पीपल जातर मेले के अवसर पर मुक्केबाजी और वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपमंडलाधिकारी निशांत ठाकुर ने किया।
विज्ञापन

मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 50 खिलाड़ी पहुंचे हैं। अंडर-19 वर्ग की प्रतियोगिताओं में काफी रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। युवतियों की वॉलीबाल प्रतियोगिता भी शुरू कर दी गई है। निशांत ठाकुर ने कहा कि युवाओं को खेल गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर मुक्केबाजी एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन ठाकुर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी सहित अन्य खेल कूद प्रतियोगिताओं के आयोजक मौजूद रहे।
मंगलवार को वॉलीबाल प्रतियोगिता में महिला वर्ग की छह टीमों के बीच मुकाबले हुए। खेलो इंडिया सेंटर की वरिष्ठ और कनिष्ठ टीम ने फाइनल में जगह बनाई। उसके बाद दोनों के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में खेलो इंडिया सेंटर की वरिष्ठ टीम ने कनिष्ठ वर्ग की टीम को हराकर प्रतियोगिता जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा वाॅलीबाल पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में 10 टीमें भाग ले रही है। अंडर-19 मुक्केबाजी प्रतियोगिता में 50 प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर मुख्यातिथि के साथ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद बीआर नेगी, मुक्केबाजी एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन ठाकुर सहित आयोजक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें