कुल्लू/नग्गर/भुंतर। खंड स्तरीय अंडर-14 छात्रा वर्ग की खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में मंगलवार को भी खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न खंडों में 1000 से अधिक छात्राओं ने तीन दिनों तक पसीना बहाया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भल्याणी में आयोजित खेलकूद में खो-खो प्रतियोगिता में खराहल ने चताणी को हराकर ट्रॉफी जीत ली। वॉलीबाल में काईस ने सुल्तानपुर को हराया। कबड्डी में कोटा-आगे ने रायसन को हराकर खिताब जीता। बैडमिंटन में भल्याणी ने सुल्तानपुर को मात दी। योग में काईस विजेता और बागन उपविजेता रहा।
एकलगान में न्यूली विजेता और सुल्तानपुर उपविजेता रहा। समूह गान में नव ज्योति पब्लिक स्कूल विजेता और आईटीआईएस रायसन उपविजेता, नाटक में नव ज्योति पब्लिक स्कूल विजेता और काईस उपविजेता रहा। लोकनृत्य में सुल्तानपुर विजेता तथा काईस उपविजेता, भाषण में न्योली विजेता और सुल्तानपुर उपविजेता रहा। मार्च पास्ट में भल्याणी ने पहला स्थान हासिल किया।
वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नथान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के वॉलीबाल में मनाली ने जगतसुख को हराया, कबड्डी में कटराईं ने जगतसुख को मात दी। खो-खो में जाणा ने नग्गर को हराया। बैडमिंटन में कटराईं ने मनाली को मात दी। योग में कटराईं विजेता और रूमसू उपविजेता रहा।
मार्चपास्ट की ट्रॉफी कटराईं ने जीती। सांस्कृतिक प्रतियोगिता के एकल गीत में कटराईं प्रथम, हरिपुर द्वितीय, समूह गान में कटराईं प्रथम, पनगां द्वितीय, भाषण में लरांकेलो प्रथम, शिम द्वितीय और लोकनृत्य में हरिपुर प्रथम तथा नथान द्वितीय स्थान पर रहा। उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर में कबड्डी प्रतियोगिता में बजौरा ने जलुग्रां को हराया।
वॉलीबाल में जरी ने बरशैणी को मात दी। खो-खो में सचानी ने न्यूल तथा बैडमिंटन में जेष्ठा ने मौहल को हराया। मार्चपास्ट में छैंऊर ने पहला स्थान हासिल किया। भाषण में जरी ने पहला और सरस्वती स्कूल जरी ने दूसरा, एकल गान में थरास ने पहला और छैंऊर ने दूसरा स्थान हासिल किया। नाटक में पूंथल ने पहला और बजौरा ने दूसरा, समूहगान में ठेला ने पहला, जलुग्रां ने दूसरा तथा लोकनृत्य में पूंथल पहला स्थान हासिल किया।
000