फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: खो-खो में खराहल, कबड्डी में कटराईं बने विजेता

विज्ञापन
कुल्लू के कटाराईं स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खो-खो में विजेता रहे ​खिलाड़ियो
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटराईं में अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह से पूर्व खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन और कबड्डी के फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें खिलाड़ियों ने विजेता बनने के लिए खूब पसीना बहाया। खो-खो प्रतियोगिता में खराहल ने विजेता का खिताब हासिल किया। फाइनल में रायसन को मात दी। कबड्डी के फाइनल में कटराईं ने काईस को हराया।
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल हरिपुर और कटराईं के मध्य खेला गया। रोचक मुकाबले में हरिपुर ने कटराईं को मात देकर खिताब जीता। बैडमिंटन में मनाली ने डुगीलग को हराकर विजेता का खिताब हासिल किया। इसके अलावा मार्चपास्ट में काईस के खिलाड़ियों ने कदम से कदम मिलाने में अपना अनुभव दिखाकर ट्रॉफी अपने नाम की। 19 जून को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटराईं में अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई थी। इसमें मनाली जोन के 34 विद्यालयों के 554 खिलाड़ियों ने तीन दिन तक विभिन्न खेलों में दमखम दिखाया।
विज्ञापन

000
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें