फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में आगे बढ़ने के लिए रखें प्रतिस्पर्धा की भावना : उपायुक्त

Sat, 30 Nov 2024 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय केलांग में विद्यार्थियों को संबोधित उपायुक्त राहुल कुमार।-संवाद
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के लिए स्पर्धा की भावना रखना जरूरी है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए असफलता भी स्वीकार करनी चाहिए। यह भी आगे बढ़ने की प्रेरणा का एक हिस्सा है।
विज्ञापन

वह पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय केलांग में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जीवन में सफल होने के प्रयास कभी कम नहीं करने चाहिए। उपायुक्त स्टेम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) शिक्षा को लेकर आयोजित विशेषज्ञ वार्ता में बतौर मुख्य वक्ता मौजूद रहे। उन्होंने पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों को मैजिक स्लेट भी वितरित कीं।
आईआईटी मुंबई से पास आउट उपायुक्त राहुल कुमार ने इस दौरान विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। विद्यार्थियों उनसे कॅरिअर निर्माण सहित पढ़ाई से संबंधित सवाल किए। उपायुक्त ने विद्यार्थियों को आईआईटी संस्थान में प्रवेश सहित यूपीएससी परीक्षा में भाग लेने के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने पूछा कि बड़े होकर वे डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासनिक सेवाओं में जाना चाहते हैं। उपायुक्त ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए बोर्ड सहित प्रत्येक कक्षा के अंक महत्वपूर्ण होते हैं। पढ़ाई के दौरान किसी भी विषय में कोई संदेह हो तो अध्यापक से पूछकर जरूर दूर करें। अत्यधिक प्रतिस्पर्धा के कारण लगातार अभ्यास बहुत जरूरी है। उन्होंने बच्चों से सोशल मीडिया से दूर रहकर रोजाना अखबार पढ़ने की आदत बनाने की सलाह दी। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य युद्धवीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें