फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आराध्य देवी-देवताओं के दर्शनों करने उमड़े श्रद्धालु

Sat, 30 Nov 2024 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। जिले की शांघड़ कोठी के आराध्य देवता शंगचूल महादेव इन दिनों हारियान क्षेत्र की परिक्रमा पर निकले हैं। देवता शनिवार को शैंशर स्थित धारा-देहुरा में रहे।
विज्ञापन

देवता के साथ स्थानीय देवता मनुऋषि, देवता कशु नारायण और माता शतरूपा भी मौजूद रहे। ऐसे में धारा-देहुरा में आराध्य देवी-देवताओं के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गौर रहे कि देवता शंगचूल महादेव करीब 25 वर्षों बाद हारियान क्षेत्र की परिक्रमा कर रहे हैं। फेरे के नाम से प्रसिद्ध इस परिक्रमा का आगाज गत 14 नवंबर को हुआ था। गत शुक्रवार को देवता शंगचूल महादेव ने देवता मनुऋषि, माता शतरूपा और देवता कशु नारायण के साथ भव्य देवमिलन किया था। शनिवार को चारों देवी-देवताओं ने श्रद्धालुओं को एक साथ धारा-देहुरा में दर्शन दिए। देवता शंगचूल महादेव की कारदार सुधा शर्मा ने कहा कि देवप्रथा के अनुसार देवता फेरे की परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें