कुल्लू। जिला एवं सत्र न्यायालय कुल्लू के विशेष न्यायाधीश नरेश कुमार की अदालत ने शुक्रवार को 200 ग्राम चरस बरामदगी के मामले में आरोपी निवासी बंगलूरू (कर्नाटक) को जमानत दे दी है। अभियोजन पक्ष के अनुसार 25 अक्तूबर 2026 को पुलिस ने डुंखरा चौक पर नाका लगाया था। इस दौरान मलाणा की ओर से आ रही एक टैक्सी को जांच के लिए रोका गया। पुलिस के अनुसार गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे आरोपी के बैग से दो पारदर्शी पाउच में 200 ग्राम चरस बरामद हुई थी। मामले में पुलिस थाना मणिकर्ण में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
अदालत में बचाव पक्ष ने दलील दी कि बरामदगी की मात्रा व्यावसायिक मात्रा से कम है और जांच पूरी हो चुकी है। आरोपी से अब हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता नहीं है। अदालत ने आरोपी को एक लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के दो जमानतदार प्रस्तुत करने की शर्त पर जमानत मंजूर की।