फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: साहिल ठाकुर अध्यक्ष, अरमान ठाकुर बने मंत्री

विज्ञापन
कुल्लू कालेज में एबीवीपी की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन।-एबीवीपी
विज्ञापन
कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की कुल्लू इकाई की वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री सचिन सपटा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रशांत नेगी की देखरेख में संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी प्रशांत नेगी ने इकाई अध्यक्ष पद के लिए साहिल ठाकुर और इकाई मंत्री पद के लिए अरमान ठाकुर के नामों की घोषणा की। दोनों को वर्ष 2026-27 के लिए नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में सलील ठाकुर, तनुज ठाकुर, शालू ठाकुर, शगुन ठाकुर और कृतिका को उपाध्यक्ष बनाया गया। सचिव पद की जिम्मेदारी अरमान को सौंपी गई। सहसचिव के रूप में नीरज, अमित, रौनी, तनु नेगी और अक्षिता शर्मा को नियुक्त किया गया। रोहित को कोषाध्यक्ष, सानिया ठाकुर को मीडिया प्रमुख तथा अनन्या ठाकुर और राहुल को सहमीडिया प्रमुख बनाया गया।
इसके अलावा हेमंत को सोशल मीडिया प्रमुख, तनीषा ठाकुर को एसएफडी प्रमुख और तारा व निशा को सहप्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर संगठन के आगामी कार्यक्रमों, विद्यार्थी हितों से जुड़े मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें