फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रामशिला से सुल्तानपुर तक निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
कुल्लू के रामशिला हनुमान मंदिर से कलश यात्रा में भाग लेते श्रद्धालु।
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में हनुमान मंदिर से लेकर देवता नारसिंह के मंदिर सुल्तानपुर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। दोपहर को रामशिला से आरंभ हुई कलश यात्रा अखाड़ा बाजार, ब्यासा मोड़ से होते हुए सुल्तानपुर पहुंची। कलश यात्रा में भक्तों के जयकारों और भजनों से शहर भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

सावन में देवता नारसिंह के मंदिर सुल्तानपुर में खीर के भंडारे का आयोजन किया जाता है। उससे पूर्व श्रीमद्भागवत कथा आयोजित की जाएगी। मंदिर में भागवत कथा 21 जुलाई तक चलेगी। 21 जुलाई को हवन में पूर्णाहुति डाली जाएगी तथा इसी दिन खीर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। देवता नारसिंह के कारदार पंडित मदन लाल भारद्वाज ने कहा कि कलश यात्रा से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें