खराहल (कुल्लू)। जिला कुल्लू की खराहल घाटी के ज्योति सहायता समूह तराकड़ा ने सोमवार को गांव और एनएच तीन के आसपास क्षेत्र में सफाई अभियान शुरू किया। समूह की प्रधान मीना ने बताया कि उनका गांव फोरलेन के साथ लगता है। इस कारण गाड़ियों की आवाजाही से लोग सड़क पर ही कूड़ा-कचरा फेंकते हैं। काफी समय से सफाई न हो पाने के कारण फोरलेन के दोनों ओर कूड़ा पड़ा है।
समूह की सदस्यों ने सोमवार को सफाई अभियान शुरू किया। लोगों को भी स्वच्छता के प्रति सजग रहने के लिए जागरूक किया। कहा कि समूह की महिलाएं जिया से लेकर रामशिला तक फोरलेन की सफाई करेंगी। इसमें अन्य महिला मंडलों को भी जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान समूह की सदस्य लता देवी, उषा देवी, टीना, किरना, पूनम, चंपा, इंद्रा देवी और कुब्या देवी भी मौजूद रहीं। संवाद