हरिपुर कालेज में कॉमर्स फेस्ट के दौरान प्रतिभागियों को पुस्कृत करते हुए।-कालेज प्रबंधन
हरिपुर (कुल्लू)। जवाहर लाल नेहरू डिग्री कॉलेज हरिपुर में वीरवार को कॉमर्स संकाय ने वार्षिक समारोह मनाया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ. शैफाली थीं।
कॉमर्स सोसायटी के अध्यक्ष अंशुल ने कहा कि इस दौरान विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं। पीपीटी में अंशुल प्रथम, नेहा द्वितीय स्थान पर रहीं। पोस्टर मेकिंग में ज्योति चौहान प्रथम, राहुल द्वितीय, क्विज में अभिनव और आदित्य की टीम प्रथम, शौर्य और कपिल द्वितीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में नेहा और सेरेना विजयी रहीं। कॉलेज में जागरूकता शिविर भी लगाया। खंड बाल विकास परियोजना अधिकारी धनीराम ठाकुर ने मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी दी। सुजान शर्मा व प्रेरणा अरोड़ा ने मासिक धर्म के दौरान सही खान-पान और इससे जुड़ीं कई भ्रांतियों को लेकर जागरूक किया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के बारे में भी बताया। इस दौरान जगतसुख सर्किल के पर्यवेक्षक प्रोमिला, कॉलेज प्रोफेसर साक्षी भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद