नाबार्ड के तहत बनेगी जोहल-ज्येष्टा-पूइन सड़क
सड़क निर्माण पर खर्च होंगे पौने चार करोड़ रुपये
लोगों को मिलेगी सुविधा, विभाग ने लगाए टेंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। गड़सा घाटी के तहत आने वाले ज्येष्टा क्षेत्र में जोहल-ज्येष्टा-पूइन सड़क का निर्माण किया जाएगा। साढ़े चार किलोमीटर सड़क को नाबार्ड ने करीब पौने चार करोड़ की राशि मंजूर की है। सड़क बनने से क्षेत्र के ज्येष्टा, पूइन आदि गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। गौर रहे कि गड़सा घाटी के तहत आने वाले ज्येष्टा गांव से थोड़ा पीछे तक सड़क बनी हुई है। अब सड़क को पूइन तक जोड़ा जाएगा। सड़क निर्माण के लिए बजट मंजूर हो चुका है। अब लोक निर्माण विभाग ने सड़क बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर कॉल किए गए हैं। दो मार्च तक सड़क का निर्माण करने वाले ठेकेदार अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके बाद विभाग की ओर से टेंडर ओपन कर काम अवार्ड किया जाएगा। हालांकि सड़क का निर्माण होने के बाद इसमें डंगे लगाने, नालियां, डंपिंग साइट, किलोमीटर व मीटर स्टोन भी लगाए जाएंगे। बहरहाल सड़क का क्षेत्र के लोगों फायदा मिलेगा।
सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर कॉल किए गए हैं। शर्तों को पूरा करने वाले ठेकेदार को काम अवार्ड किया जाएगा। सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी। सड़क निर्माण के लिए नाबार्ड से बजट मंजूर हुआ है। -विनय हाजरी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग