हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की भुंतर तहसील के तहत आने वाले जिया में एक मकान में शातिरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर के सदस्य लाहौल गए हुए थे। मौके का फायदा उठाकर शातिरों ने यहां पर अलमारी में रखे हुए गहने चुरा लिए।
विज्ञापन
शिकायत मिलने के बाद अब पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। चोरी की घटना से लोगों में दशहत है। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।