केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के तिंदी में कुठाड़ बस स्टैंड के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ। वाहन शुक्रवार सुबह सड़क पर दलदल के चलते करीब 100 मीटर नीचे लुढ़क गया। इससे दो लोग घायल हुए। एक घायल को उदयपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह जीप (नंबर एचपी 66-7691) कुठाड़ बस स्टैंड के साथ सड़क से नीचे लुढ़क गई। इससे जतिन कुमार, पुत्र रेवल, निवासी कुठाड़, डाकघर तिंदी, सब तहसील उदयपुर, लाहौल-स्पीति और राहुल कुमार पुत्र सर चंद, निवासी लोहनी, सब तहसील उदयपुर, लाहौल-स्पीति घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों का उदयपुर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से एक घायल को कुल्लू रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने कहा कि हादसे में जतिन को अधिक चोटें लगी हैं। किरतिंग से घायल को एंबुलेंस में पुलिस ने एस्कॉर्ट कर कुल्लू पहुंचाया है।