फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक नियमों पर जीरो टॉलरेंस अपना रही पुलिस : शिवानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जिला पुलिस यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करेगी। नियम जान बचाने के लिए होते हैं। यह बात पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला ने शुक्रवार को कही। उन्हाेंने कहा कि लाहौल-स्पीति में पुलिस ट्रैफिक नियमों पर जीरो टॉलरेंस (शून्य सहिष्णुता) की नीति अपना रही है। नियमों को तोड़ने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट के वाहन चलाने और मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि लाहौल-स्पीति की सड़कों पर सब्र, अनुशासन और जिम्मेदारी से वाहन चलाने की जरूरत होती है। एक लापरवाही कई लोगों की जान खतरे में डाल सकती है। उन्होंने सभी को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें