कुल्लू में आंगनवाड़ी के लिए इंटरव्यू के लिए एसडीएम कार्यालय में पहुंची महिला अभ्यर्थी।-संवाद
कुल्लू। बाल विकास परियोजना अधिकारी कुल्लू के अंतर्गत आने वाले केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए सोमवार को साक्षात्कार लिए गए।
साक्षात्कार की प्रक्रिया उपमंडलाधिकारी कार्यालय कुल्लू में अमल में लाई गई। कुल्लू के अलग-अलग केंद्रों में तीन कार्यकर्ता और तीन सहायिका के पद भरने की प्रक्रिया अमल में लाई गई। इस प्रक्रिया में क्षेत्र की 40 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बाल विकास परियोजना अधिकारी कुल्लू गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि प्रतिभागियों के साक्षात्कार लिए गए हैं और इसका परिणाम मंगलवार को घोषित किया जाएगा। संवाद