फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैंज प्राथमिक स्कूल को स्थानांतरित करने का विरोध शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला सैंज को वर्तमान भवन से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव का स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) और अभिभावकों ने विरोध जताया है। सोमवार को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से विद्यालय को वर्तमान भवन में ही संचालित रखने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

बैठक में अभिभावकों ने कहा कि मौजूदा भवन छोटे बच्चों के लिए अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक है, जबकि प्रस्तावित भवन में खेल मैदान, पर्याप्त रोशनी और वेंटिलेशन जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। उनका कहना था कि विद्यालय को स्थानांतरित करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय से पहले न तो अभिभावकों और न ही शिक्षकों से कोई राय ली गई।
एसएमसी अध्यक्ष देवी राम ने बताया कि बैठक के अंत में प्रशासन और शिक्षा विभाग से मांग की गई कि किसी भी अंतिम निर्णय से पहले एसएमसी, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ विस्तृत चर्चा की जाए। उन्होंने आग्रह किया कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्राथमिक विद्यालय का संचालन वर्तमान भवन में ही जारी रखा जाए। बैठक में सरला देवी, रेखा देवी, चांदनी देवी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें