फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सुरक्षा गार्ड भर्ती के लिए कुल्लू में 14 को साक्षात्कार

Fri, 11 Jul 2025 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला हमीरपुर की निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए कैंपस साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू, उप रोजगार कार्यालय बंजार और उप रोजगार कार्यालय आनी में हाेंगे।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता दसवीं और आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थी को 17,000 से 24,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। नौकरी का कार्यस्थल हिमाचल और चंडीगढ़ रहेगा।
जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि अभ्यर्थी सभी अनिवार्य दस्तावेजों के साथ 14 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू, 15 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय बंजार और 16 जुलाई को उप रोजगार आनी में पहुंचकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01902-222522 पर संपर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में आने-जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें