फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्त पदों के लिए 7 को साक्षात्कार

Sat, 01 Oct 2016 10:15 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
साक्षात्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाल विकास परियोजना कुल्लू के ग्राम पंचायत तलाड़ा के आंगनबाड़ी केंद्र फबियारी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम पंचायत बरशैणी तथा मानगढ़ के आंगनबाड़ी केंद्र बरशैणी व संगोचक में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पद भरे जाने हैं। इन रिक्त पदों के लिए 7 अक्तूबर को प्रात: 11 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी कुल्लू कार्यालय में साक्षात्कार लिए जाएंगे। उम्मीदवार संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र से होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता जमा दो पास व आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आठवीं पास होना अनिवार्य है। आय सीमा 35,000/ रूपये प्रतिवर्ष से अधिक न हो। प्रार्थी की आयु 07-11-2016 को 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। बाल विकास परियोजना अधिकारी रघुवीर सिंह ने कहा कि इच्छुक पात्र उम्मीदवार 5 अक्तूबर तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय कुल्लू में अपने आवेदन पत्र जमा करवा सकते हैं। पात्र अभ्यर्थी 7 अक्तूबर को साक्षात्कार के दिन भी सभी वांछित प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें