फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: समरस्ता हाॅस्टल और कामकाजी महिला आवास के लिए प्राकलन बनाने के निर्देश

Sun, 04 May 2025 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू पहुंची राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लाकड़ा का बैठक की अध्यक्षता करते 
विज्ञापन
जनजातीय आयोग की सदस्य डॉ. आशा लाकड़ा ने कुल्लू में की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लाकड़ा ने रविवार को जिला कुल्लू के अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में जिले में अनुसूचित जनजाति समुदाय के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी और विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। बचत भवन में आयोजित बैठक के दौरान डॉ. लाकड़ा ने जनजातीय लोगों के लिये चलाई प्रदेश और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी अधिकारियों से प्राप्त की और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
डॉ. आशा ने जिला प्रशासन को सभी वर्गों के छात्रों के लिए समरस्ता होस्टल और कामकाजी महिला आवास बनाने के लिए प्राकलन तैयार कर सरकार को भेजने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शिरढ़ के सड़क कार्य में तेजी लाकर समयबद्ध पूर्ण करने, काईस मॉनेस्ट्री में बिजली ट्रांसफॉर्मर, पेयजल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने पांगी भवन के कार्य को भी जल्दी पूर्ण करने और खम्पा समुदाय के लोगों की समस्याओं के समाधान के बात कही। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आयोग की सदस्य का स्वागत किया और केंद्र तथा प्रदेश सरकार की अनुसूचित जनजाति लोगों को चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में आयोग से अनुसंधान अधिकारी एचआर मीणा, शोध अधिकारी राहुल, विधि परामर्शदाता राहुल यादव, परामर्शदाता जेपी सिंह, एडीसी अश्वनी कुमार, एएसपी संजीव चौहान, सहायक आयुक्त शशि पॉल नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें