कुल्लू के शमशी क्षेत्र में स्कूल के छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षू के द्वारा पीटने मामले को लेकर अभ?
- फोटो : Kullu
कुल्लू। माध्यमिक पाठशाला शमशी में विद्यार्थियों की पिटाई मामले में प्रारंभिक शिक्षा विभाग की जांच कमेटी ने स्कूल मेें चोटिल विद्यार्थियों से पूछताछ की है।
स्कूल में विद्यार्थियों के लिखित बयान अभिभावकों और शिक्षकों के समक्ष लिए गए। विभाग ने तीन सदस्यों की जांच कमेटी बनाई है। यह कमेटी दो दिन के भीतर उपनिदेशक को रिपोर्ट सौंपेगी। विभाग की इस कार्रवाई से स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। इस विभागीय कार्रवाई से स्कूल प्रबंधन पर गाज गिर सकती है।
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक के आदेशों के अनुसार जांच कमेटी ने स्कूली विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से बात की। अब कमेटी विद्यार्थियों और शिक्षकों के बयान के आधार पर ही रिपोर्ट तैयार करेगी। कमेटी बुधवार को उपनिदेशक को रिपोर्ट तैयार कर सौंपेगी। हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मामले में स्कूल प्रबंधन और स्टाफ पर गाज गिर सकती है।
विभागीय जांच कमेटी में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मौहल की प्रधानाचार्य प्रभारी हैं। इसके अलावा जांच कमेटी में विभाग के दो अधीक्षक भी शामिल हैं। इस संबंध में जांच कमेटी प्रभारी प्रधानाचार्य तेजिंद्र शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से पूछताछ की जा रही है। विभागीय जांच जारी है। जांच कमेटी जल्द रिपोर्ट प्रारंभिक उपनिदेशक को सौंपेगी। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने कहा कि मामले की जांच कमेटी कर रही है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।