दौरा : बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी आपदा प्रभावित क्षेत्र गाड़ागुशैणी, जिभी और थाटीबीड़ का दौरा सुबह 09:00 बजे से करेंगे।
प्रशिक्षण : देश के एकमात्र रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी में देशभर के युवाओं को रिवर राफ्टिंग का एडवांस प्रशिक्षण सुबह 10:00 बजे से दिया जाएगा।
बैठक : जिला मुख्यालय कुल्लू में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सृजन अभियान को लेकर राजस्थान के लोकसभा सदस्य कुलदीप इंदौरा अपराह्न 02:30 बजे बैठक करेंगे।
प्रशिक्षण : पतलीकूहल में पीएनबी के सौजन्य से ग्रामीण प्रशिक्षण स्वरोजगार संस्थान में युवाओं के लिए ट्रेवल एंड टूरिस्ट गाइड का प्रशिक्षण सुबह 10:00 बजे शुरू होगा।
आस्था : सजला के देवता विष्णु धार्मिक नगरी मणिकर्ण में शाही स्नान करने के बाद हारियानों के साथ वापस अपने देवालय अपराह्न 05:00 बजे पहुंचेंगे।
काम की बात : मनाली-लेह मार्ग में सैलानी अटल टनल रोहतांग होकर जिस्पा और जिंगजिंगबार तक ही जा सकेंगे।
स्वास्थ्य: क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू संपर्क नंबर 01902-223036
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ट्राॅमा सेंटर की आपातकालीन ओपीडी में सुबह 09:30 से डॉ. रीतू परण, दोपहर 03:30 बजे डॉ. सुरेश ठाकुर और 09:30 बजे से डॉ. शानू महाजन सेवाएं देंगी।
.....ओपीडी
ओपीडी समय सुबह 09:30 से शाम 04:00 बजे तक
पुरूष सामान्य डॉ. सुरेंद्र, डॉ. शुभम
महिला सामान्य डॉ. अदिति, डॉ. किरण, डॉ. अमिता
बाल रोग डॉ. तेंजिन मंटूक
मेडिसिन डॉ. कल्याण ठाकुर, डॉ. नितेश, डॉ. नेहा
ऑर्थो डॉ. संतुष्ट, डॉ. अशोक
गायनी डॉ. अनु, डॉ. विवेक
त्वचा रोग डॉ. रतन,
सर्जरी डॉ. अभिषेक, डॉ. सम्राट, डॉ. कमल दत्ता
ईएनटी डॉ. सुमित वालिया
नेत्र रोग डॉ. ऋचा