फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल में 11 दिनों से इंटरनेट सेवा ठप

Tue, 22 Mar 2016 06:56 PM IST
उदयपुर
विज्ञापन
उदयपुर में ठप पड़ीं हैं इंटरनेट सेवाएं। लोग परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लाहौल घाटी में बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा 11 दिनों से ठप पड़ी है। इससे जहां सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं, वहीं उपभोक्ताओं के नेट पैक के पैसे व्यर्थ बर्बाद हो रहे हैं। 11 मार्च से लाहौल में इंटरनेट सेवा बिलकुल ठप है। सेवा ठप हो जाने से सरकारी कार्यालय में कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


घाटी के हजारों मोबाइल धारक जो इंटरनेट सेवा से जुड़े हैं, बीएसएनएल के अधिकारियों से तत्काल इंटरनेट सेवा दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं। लाहौल घाटी में भारत संचार निगम लिमिटेड अपने उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा नहीं दे रही है। आए दिन यहां पर संचार व्यवस्था का चरमरा जाना आम बात हो गई है। उपभोक्ता राजेश ठाकुर, राजकुमार, अंकिता, सुमन लता, मीनाक्षी और अंजली का कहना है कि बिजली गुल हो जाए तो मोबाइल से सिगनल भी गायब हो जाता है।

वहीं सिगनल के आ जाने पर नेटवर्क का बार-बार व्यस्त रहना आम बात हो गई है। बीएसएनएल की अव्यवस्थाओं के आलम से लाहौल घाटी के उपभोक्ता काफी परेशानी में हैं। 11 दिनों से इंटरनेट सेवा ठप है। तमाम सरकारी कामकाज कंप्यूटरीकृत हो जाने से कई कार्यालयों में लोगों के कामकाज नहीं हो रहे हैं। इसके बावजूद भी प्रशासनिक अमला मामले को लेकर गंभीर नहीं है। बीएसएनएल के अधिकारी भी मामले के संबंध में फोन संपर्क नहीं साध रहे हैं। लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि वे इस संबंध में डीजेएम शिमला से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें