फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बंद, स्पीति का पर्यटन कारोबार चौपट

Fri, 29 Apr 2016 10:47 PM IST
केलांग
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा बहाल करने के दबाव के बीच सीमा सड़क संगठन कुजंम दर्रा को ही भूल गया। ग्रांफू-काजा मार्ग पर फिलहाल बर्फ हटाने का काम बंद है। कुछ यूं दिख रहा है घाटी का नजारा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा बहाल करने के दबाव के बीच सीमा सड़क संगठन कुजंम दर्रा को ही भूल गया। ग्रांफू-काजा मार्ग पर फिलहाल बर्फ हटाने का काम बंद है। हालांकि स्पीति की तरफ से बीआरओ की मशीनें कुंजम दर्रा से 6 मोड़ नीचे पहुंच गई है। कुंजम दर्रा बंद होने से स्पीति घाटी के लोगों को कुल्लू मनाली पहुंचने के लिए जलोढ़ी दर्रा पार कर करीब 500 किलोमीटर लंबा सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लाहौल स्पीति भाजपा के अध्यक्ष राजेंद्र बौद्ध, सचिव संजीव कुमार और स्पीति भाजपा मंडल अध्यक्ष पलजोर बौद्ध के अनुसार जिस गति से कुंजम दर्रा बहाल करने का काम चला है उससे लगता है कि मनाली-काजा मार्ग बहाल होने में अभी एक महीने का वक्त लग सकता है। कुंजम दर्रा बंद होने से स्पीति घाटी के लोगों के को कुल्लू-मनाली आने के लिए जलोढ़ी दर्रा पार करना पड़ रहा है। इसके लिए उन्हें 150 किलोमीटर की बजाए 500 किलोमीटर का सफर करना पड़ रहा है। कुंजम दर्रा बंद होने से स्पीति के पर्यटन कारोबार पर इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। जिस कारण कई विदेशी पर्यटकों ने अपना स्पीति टुअर रद्द कर दिया है।

स्थानीय लोगों को खाद्यान्न और अन्य जरूरी समान लाने के लिए जलोढ़ी दर्रा होकर कुल्लू मनाली पहुंचना पड़ रहा है। भाजपा ने चेताया है कि कुंजम दर्रा जल्द बहाल नहीं किया गया तो वह जनता के साथ सड़कों पर उतरेंगे। वहीं काजा में तैनात एसडीएम जगन कुमार ने बताया कि स्पीति की तरफ से बीआरओ की मशीनें कुंजम दर्रा के नीचे पहुंच गई है। वहीं ग्रांफू से कुछ किलोमीटर आगे तक बर्फ हटाने के बाद काम बंद हो गया है। कमांडर कर्नल केपी राजेंद्र ने कहा कि 94 आरसीसी जल्द छोटा दड़ा तक मार्ग बहाल कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें