फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम के दो स्टोर कीपर सस्पेंड

Thu, 28 Apr 2016 10:50 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन कुल्लू डिपो के डीजल पंप में डीजल में घपले के आरोप में यहां तैनात दो सीनियर स्टोर कीपरों को क्षेत्रीय प्रबंधक ने सस्पेंड कर दिया है। रिकॉर्ड में अनियमितताएं पाए जाने पर दोनों कर्मचारियों पर गाज गिरी है। दोनों कर्मचारी काफी लंबे समय से सरकारी डीजल में हेराफेरी कर रहे थे। उक्त दोनों कर्मचारी निगम प्रबंधन की नजरों से बचकर हेराफेरी कर रहे थे और इन पर जांच जारी थी। मामले की भनक लगने पर दोनों कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया था।
विज्ञापन


बुधवार को जांच के दौरान रिकॉर्ड में अनियमितताएं जाने के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक ने दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि इस घपले में अभी निगम के और कर्मचारियों और अधिकारी लपेटे में आ सकते हैं। करीब चार माह पहले कुल्लू बस स्टेंड में हिमाचल पथ परिवहन निगम के डीजल पंप घपले से पर्दा उठा था। उस दौरान टैंकर में निगम की बसों के लिए डीजल आया था। टैंकर में अनलोडिंग के बावजूद कई लीटर डीजल पाया गया था।

उसमें इन दोनों कर्मचारियों की मिली-भगत पाई गई थी। इधर, क्षेत्रीय प्रबंधक कुल्लू पवन शर्मा ने बताया कि डीजल पंप में तैनात दो सीनियर स्टोर कीपर को डीजल में घपले के मामले में सस्पेंड किया गया है। यह दोनों काफी लंबे समय से डीजल में हेराफेरी कर रहे थे। रिकॉर्ड की जांच करने पर अनियमितताएं पाई गईं। जिस पर कार्रवाई अमल पर लाई गई है। निगम में हेराफेरी करने वाले किसी भी कर्मचारियों को बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें