फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिया में छात्रा ने नदी में लगाई छलांग, नग्गर में महिला ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू/पतलीकूहल। भुंतर के साथ लगते हाथीथान के जिया में नौवीं कक्षा की एक छात्रा ने पुराने पुल से पार्वती नदी में छलांग लगा दी है। लापता छात्रा की तलाश में पुलिस के साथ परिजन जुटे हैं। लेकिन अभी तक किसी तरह का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार दोपहर बाद की है। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, इसका अभी पता नहीं लग पाया है। भुंतर पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 13 साल की निहारिका निवासी छमाहण ने मंगलवार दोपहर बाद पार्वती नदी में छलांग लगा दी। एसएचओ भुंतर गरिमा सूर्या ने कहा कि छात्रा लापता है और उसकी तलाश चल रही है। उधर, जिला कुल्लू की ऊझी घाटी की ग्राम पंचायत नग्गर के अंतर्गत एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार नग्गर के जुड़ू बाग जंगल में एक महिला ने पेड़ से फंदा लगा लिया, जिससे उसकी जान चली गई। लोगों ने मंगलवार सुबह महिला का शव पेड़ से लटकता हुआ देखा तो तुरंत इसकी जानकारी ग्राम पंचायत प्रधान व वार्ड सदस्य को फोन पर दी गई। इसके बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। उधर, डीएसपी मनाली संजीव कुमार भी मौके पर उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि महिला की पहचान 50 वर्षीय बिशना देवी पत्नी इंद्र देव निवासी नेपाल के रूप में हुई है। वह वर्तमान में नग्गर में अस्थायी तौर पर रहते थे। एसपी ने कहा कि दोनों मामलों की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें