फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजार में तीन लोगों ने की मारपीट में युवक का दांत तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू के बंजार पुलिस थाना के तहत एक युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। इसमें युवक का दांत टूट गया है। अब पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में युवक ने कहा कि वह शनिवार को शाघंड़ी देवता की प्रतिष्ठा के लिए भलाड़ गया था। प्रतिष्ठा समाप्त होने के बाद वह रात को साढ़े नौ बजे अपने घर गजेहड़ आ रहा था तो गांव चलाउड़ी के पास तीन लोगों ने उनका रास्ता रोका और बिना वजह उनके साथ मारपीट कर दी। इस हमले में उनका एक दांत टूट गया है और वह घायल हो गया है। वहीं, इन लोगों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां भी दी। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग कानून को अपने हाथ में लेगा, उनके खिलाफ कानून सख्ती से कार्रवाई करेगा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और नामजद तीन लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें